सीरिया के विदेशमंत्री तेहरान पहुंच रहे हैं
सीरिया के विदेशमंत्री फैसल मिक़दाद, एक शिष्टमण्डल के साथ रविवार को तेहरान पहुंच रहे हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के निमंत्रण पर फैसल मिक़दाद और उनके सहायक बश्शार जाफ़री रविवार की शाम एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ तेहरान आ रहे हैं।
तेहरान में वे ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भेंटवार्ताएं करेंगे। अलवतन समाचारपत्र के अनुसार सीरिया के इस शिष्टमण्डल की ईरान यात्रा का उद्देश्य दोनो देशों के बीच स्ट्रैटेजिक संबन्धों को मज़बूत करना है।
9 अक्तूबर को दमिश्क़ ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की मेज़बानी की थी। इस यात्रा में ईरान के विदेशमंत्री ने सीरिया के राष्ट्रपति के साथ मुलाक़ात में दोनो पक्षों के संबन्धों को अधिक मज़बूत करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए