अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन का मिशन ख़त्म अब यहां से वापस जाओः इराक़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106934-अन्तर्राष्ट्रीय_गठबंधन_का_मिशन_ख़त्म_अब_यहां_से_वापस_जाओः_इराक़
इराक़ ने आधिकारिक रूप में अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के मिशन की समाप्ति की घोषणा कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०९, २०२१ १६:४५ Asia/Kolkata
  • अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन का मिशन ख़त्म अब यहां से वापस जाओः इराक़

इराक़ ने आधिकारिक रूप में अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के मिशन की समाप्ति की घोषणा कर दी है।

इरा़क की सरकार ने गुरूवार को यह एलान किया है कि अमरीकी नेतृत्व वाले अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन का मिशन का काम अब समाप्त होता है।

इराक़ की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क़ासिम अलआरजी ने आज देश से अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन की उपस्थिति और उसके मिशन की समाप्ति की घोषणा कर दी।

उन्होंने बताया कि पिछले साल से अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन के साथ जारी वार्ता के दौरान आज इस गठबंधन के मिशन की समाप्ति और इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी का आधिकारिक रूप में एलान किया गया।  इराक़ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण तथा सैन्य परामर्श जैसे काम जारी रहेंगे।

शनिवार को इराक़ के प्रधानमंत्री मुस्तुफा अलकाज़ेमी ने बग़दाद में मौजूद अमरीकी राजदूत के साथ अपने देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया था।

इससे पहले वाशिगटन के अधिकारियों ने साफ लफ़्ज़ों में यह एलान किया था कि 31 दिसंबर 2021 तक अमरीकी सैनिक इराक़ से वापस चले जाएंगे किंतु नवंबर में कुछ अमरीकी अधिकारियों की ओर से यह दावा किया गया कि इराक़ सरकार ने अमरीका से अपने देश में अमरीकी सैनिकों को अभी और अधिक समय तक बाक़ी रखने की मांग की है।

इस दावे के सामने आते ही इराक़ की संयुक्त सैन्य कमान ने प्रेस कांफ़्रेंस करके इस अफ़वाह का कड़ाई से खण्डन किया था।  याद रहे कि इराक़ी अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के कड़ें विरोधी हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए