हज़रत ज़ैनब का शुभ जन्मदिन मुबारक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i106956-हज़रत_ज़ैनब_का_शुभ_जन्मदिन_मुबारक
शुक्रवार 10 दिसंबर को हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १०, २०२१ १४:३० Asia/Kolkata
  • हज़रत ज़ैनब का शुभ जन्मदिन मुबारक

शुक्रवार 10 दिसंबर को हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए।

इमाम अली अलैहिस्सलाम की सुपुत्री और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की बहन हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर दमिश्क़ में उनके रौज़े पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर हज़रत ज़ैनब के जीवन और उनके द्वारा किये गए कामों पर प्रकाश डाला गया।  वक्ताओं ने अपने भाषणों में हज़रत ज़ैनब को महिलाओं के लिए आदर्श बताया।  कवियों ने भी इस शुभ अवसर पर उनके बारे में अपने कलाम पेश किये।

हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर ईरान में भी सभाओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  ईरान में हज़रत ज़ैनब के शुभ जन्म दिवस को नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।  कोरोना काल में नर्सों द्वारा किये गए प्रयासों की सराहना करते हुए आज उनको बहुत से स्थानों पर सम्मानित किया गया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए