यमन शांति वार्ता विफल हो गयी
यमन में शांति स्थापना के लिए कुवैत में जारी शांति वार्ता सऊदी अरब के कारण विफल हो गयी है।
फ्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल, यमनी प्रतिनिधि मंडल के साथ सीधी वार्ता में सहमति प्राप्त न होने के बाद कुवैत में अपने होटल से निकल गये जिसके बाद सीधी शांति वार्ता रुक गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को यमन और सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल के ने दो चरण में वार्ता की किंतु वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला।
यमनी प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि सऊदी अरब के प्रतिनिधि, सुरक्षा, राजनीति और बंदियों के बारे में वार्ता के अपने वचनों का पालन करने पर तैयार नहीं थे।
यमन और सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडलों के मध्य सीधी वार्ता के रुक जाने के बार अब यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माइल वलद शेख कुछ हफ्तों बाद यमन शांति वार्ता को आगे बढ़ाएंगे।
यमन में शांति स्थापना के लिए गत 21 अप्रैल से कुवैत में शांति वार्ता आरंभ हुई थी किंतु सऊदी अरब के कारण अभी तक उसका कोई नतीजा नहीं निकला है। (Q.A.)