मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सऊदी अरब में सफ़ैद तख़्तापलट
सऊदी शाह द्वारा मंत्रीमंडल में बड़ा फेर-बदल और कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाए जाने से स्पष्ट होता है कि शाह सलमान के बेटे एवं रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने सत्ता की बिसात पर क़ब्ज़ा जमाने के लिए मोहरों को चुनना शुरू कर दिया है।
शनिवार को सऊदी शासक एवं मोहम्मद बिन सलमान के पिता शाह सलमान ने हज, दूरसंचार और सामाजिक मामलों के मंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया और पानी एवं बिजली के मंत्रालयों को ख़त्म कर दिया।
इसके अलावा शाही फ़रमान द्वारा कई मंत्रालयों का दूसरे मंत्रालयों में विलय कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रीमंडल में इतना बड़ा फेर-बदल शाही फ़रमान द्वारा हुआ है, लेकिन इसके पीछे मोहम्मद बिन सलमान का हाथ है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि मंत्रीमंडल में आकस्मिक रूप से इतना बड़ा फेर-बदल आले सऊद परिवार की परंपरा के विपरीत है और इससे सत्ता के लिए जारी घमासान का परिचायक है। msm