इस्राईल में किसीभी जगह को लक्ष्य बनाने में सक्षम हैः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107154-इस्राईल_में_किसीभी_जगह_को_लक्ष्य_बनाने_में_सक्षम_हैः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने बताया है कि अब इस संगठन की क्षमता इतनी हो चुकी है कि वह अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर किसी भी लक्ष्य को भेद सकता है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १५, २०२१ २०:५२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल में किसीभी जगह को लक्ष्य बनाने में सक्षम हैः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने बताया है कि अब इस संगठन की क्षमता इतनी हो चुकी है कि वह अवैध ज़ायोनी शासन के भीतर किसी भी लक्ष्य को भेद सकता है। 

अलमसीरा टीवी चैनेल के अनार हमास के एक सदस्य महमूद अज़्ज़ेहार ने बुधवार को अपने संबोधन में कहा कि ज़ायोनी शासन के विरुद्ध हमारा संघर्ष जारी है।

उन्होंने कहा कि आज का सैन्य अभ्यास बताता है कि हमास मस्जिदुल अक़सा और बैतुल मुक़द्दस की सुरक्षा करने में सक्षम है।

हमास की सैनिक शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ने ज़ायोनी हमलों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से क़ुद्स की ढाल नामक सैन्य अभ्यास के बारे में बताया।

हमास का कहना है कि अपनी भूमियों की स्वतंत्रता तथा ज़ायोनी शासन की पराजय तक संघर्ष जारी रहेगा।

अज़्ज़ेहार ने कहा कि ज़ायोनी शासन का नया मंत्रीमण्डल यह दर्शाने के प्रयास कर रहा है कि मानो उसने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध कोई कठोर नीति अपनाई है।  उन्होंने कहा कि वे देश जिन्होंने अवैध ज़ायोनी शासन के साथ संबन्ध बनाए हैं उनका व्यहवहार, फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करने वाले देशों के साथ भेदभावपूर्ण है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए