भारत, ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करेगा
-
ईरान की उपराष्ट्रपति शीना अंसारी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुँचीं
पार्स टुडे – ब्रिक्स के 12वें पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को नई दिल्ली में ईरान और अन्य सदस्य देशों की भागीदारी के साथ किया जाएगा।
पार्स टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की उपराष्ट्रपति एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन की प्रमुख शीना अंसारी, ब्रिक्स सदस्य देशों के 12वें पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुँची हैं।
यह बैठक वर्ष 2026 में ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता के तहत और "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" की थीम के साथ आयोजित की जाएगी।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार, सतत जीवन शैली को बढ़ावा देना, वनों का संरक्षण और आपदा लचीलापन, चक्रीय अर्थव्यवस्था तथा जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन — इस सम्मेलन की पर्यावरणीय चर्चाओं के चार मुख्य स्तंभ होंगे।
इस सम्मेलन में, ब्रिक्स सदस्य देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नीति-निर्माता पर्यावरणीय सहयोग को मज़बूत करने, अनुभवों के आदान-प्रदान और सतत विकास को प्राप्त करने तथा देशों की लचीलापन बढ़ाने के लिए साझा रुख अपनाने पर चर्चा करेंगे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए