यमन के सना हवाई अड्डे पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107416-यमन_के_सना_हवाई_अड्डे_पर_सऊदी_अरब_की_भीषण_बमबारी
सऊदी अरब की भीषण बमबारी में यमन की राजधानी सना में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २३, २०२१ ०५:४९ Asia/Kolkata
  • यमन के सना हवाई अड्डे पर सऊदी अरब की भीषण बमबारी

सऊदी अरब की भीषण बमबारी में यमन की राजधानी सना में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

पिछले 6 वर्षों से यमन पर बमबारी करने वाले सऊदी सैन्य गठबंधन ने सना हवाई अड्डे पर कई हवाई हमले किए हैं, आख़िरी बार यह हमला सोमवार को किया गया।

ताज़ा हमले में हवाई अड्डे को बुरी तरह से नुक़सान पहुंचा है, जिसके बाद बिना मरम्मत के न ही कोई विमान वहां से उड़ान भर सकता है और न ही वहां उतर सकता है।

हालांकि, सना के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने हमले से एक दिन पहले ही हवाई अड्डे को बंद कर दिया था, क्योंकि यमन की घेराबंदी करने वाले सऊदी सैन्य गठबंधन ने हवाई अड्डे के संचालन के लिए आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी का कहना है कि हमने हमलावर सैन्य गठबंधन से कहा था कि हमें उपकरणों की ज़रूरत है, लेकिन उपकरणों की जगह पर उसने हमारे सिरों पर बम गिरा दिए।

सूत्रों का कहना है कि हवाई हमले से हवाई अड्डे के कर्मचारियों को यह संदेश पहुंचा है कि वे वहां सुरक्षित नहीं हैं, और जब तक उसे निशाना बनाया जाता रहेगा, उसका संचालन संभव नहीं हो सकेगा।

सना हवाई अड्डा 2016 से बंद है, लेकिन भुखमरी का शिकार इस युद्ध ग्रस्त देश की जनता तक अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचाने के लिए यह लाइफ़ लाइन की भूमिका निभाता रहा है। msm