इस्राईल के साथ तुर्की के संबन्ध ज़रूरीः अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति का कहना है कि इस्राईल के साथ उनके देश के संबन्ध, स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
रजब तैयब अर्दोग़ान ने अवैध ज़ायोनी शासन के साथ तुर्की के संबन्ध बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की है।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने राष्ट्रपति भवन में इस देश के यहूदी धर्मगुरूओं से मुलाक़ात की।
इस मुलाक़ात के दौरान अर्दोग़ान ने कहा कि क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के लिए इस्राईल के साथ तुर्की के संबन्ध विशेष महत्व रखते हैं।
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि यहूदियों और इस्राईल के साथ अंकारा के संबन्ध, मज़बूत और स्थिर रहेंगे। अर्दोग़ान ने यह भी कहा कि ज़ायोनी शासन और तुर्की के आर्थिक संबन्धों में विस्तार, पहले की तुलना में अधिक मज़बूती के साथ होगा।
रजब तैयब अर्दोग़ान के अनुसार इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो शीघ्र ही सामने आएगा।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अपनी क़तर की यात्रा के बाद भी तुर्की केे राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने इस्राईल के साथ अपने देश के संबन्धों के बारे में चर्चा की थी। याद रहे कि इसस पहले
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने अमरीका की ओर से पेश की गई सेन्चुरी डील योजना का समर्थन करने वाले अरब देशों को ग़द्दार बताया था। तुर्क राष्ट्रपति ने संसद में अपनी पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ऐसे अरब देश हैं जो अमरीकी योजना का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे बैतुल मुक़द्दस के साथ और अपने लोगों के साथ ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के साथ ग़द्दारी कर रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए