तुर्की के राष्ट्रपति का बेटा तेल की तस्करी में लिप्त
जर्मनी की एक पत्रिका ने यह रहस्योदघाटन किया है कि तुर्की के राष्ट्रपति का बेटा तेल तस्करी में लिप्त पाया गया है।
बील्द नामक जर्मनी की पत्रिका ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रजब तैयब अर्दोग़ान का बेटा बेलाल अर्दोग़ान, तेल की तस्करी में लिप्त रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया और तुर्की में आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्रों से होने वाली तेल की तस्करी में बेलाल अर्दोग़ान का हाथ था। यह बात इतनी अधिक बढ चुकी है कि बहुत से संचार माध्यमों में अर्दोग़ान के बेटे हेलाल अर्दोग़ान को दाइश के तेलमंत्री के रूप में पेश किया गया है।
इस जर्मनी पत्रिका के अनुसार तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोग़ान के बेटे, आलीशान महलों में विलासिता पूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। पत्रिका के अनुसार वे क्या काम करते हैं इसकी कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है किंतु यह स्पष्ट है कि उनकी आय बहुत अधिक है।
ज्ञात रहे कि इससे पहले पिछले साल भी संचार माध्यमों में यह बात आई थी कि दाइश की तेल तस्करी में बेलाल अर्दोग़ान की भूमिका रही है।