सऊदी अरब के झूठे दावे की खुली पोल
सऊदी अरब ने यह दावा करके यमन की राजधानी सना के एक स्टेडियम पर हमला किया कि उसमें हथियार रखे गये थे।
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों के तुरंत बाद सना के अधिकारियों ने संचार माध्यमों का आह्वान किया है कि निकट से आकर देखें और सऊदी अरब के झूठ को सार्वजनिक करें।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सूचना व प्रसारण मंत्री नस्रुद्दीन आमिर ने आज शुक्रवार की सुबह को सना में स्टेडियम पर सऊदी अरब के हमले के बाद यमन के समस्त संचार माध्यमों का आह्वान किया है कि वे घटना स्थल पर आकर वास्तविकता को देखें और सऊदी अरब के झूठ को सार्वजनिक करें।
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने एक विज्ञप्ति जारी करके बल देकर कहा है कि जनकेन्द्रों पर हमला और उन पर हमले की धमकी देना, जनेवा कंवेन्शन का खुला उल्लंघन है जिसके अनुसार आम नागरिक केन्द्रों पर हमला युद्धापराध है।
इसी प्रकार यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन की विज्ञप्ति में आया है कि हम जानी व माली क्षति के लिए अतिक्रमणकारी देशों को ज़िम्मेदार समझते हैं।
इसी प्रकार इस विज्ञप्ति में अंसारुल्लाह ने कहा है कि हम हमलावर देशों के समस्त संचार माध्यमों के उस दावे का कड़ाई से खंडन कर रहे हैं जिसमें वे यह प्रचार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सना के अस्सौरा उपनगर में स्थित एक स्टेडियम पर बमबारी की है जिसमें हथियार रखे हुए थे। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!