हमास और हिज़बुल्लाह दोनों भाई हैं- हसन इज़ुद्दीन
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हिज़बुल्लाह ने हमास को अपना भाई बताया है।
लेबनान की संसद में हिज़बुल्लाह के एक सांसद ने कहा है कि हमास हमारा भाई है और इस्राईल के मुक़ाबले में हम दोनों एक हैं।
रश्याटूडे के अनुसार जेहाद ताहा के नेतृत्व में एक हमास का शिष्टमण्डल मंगलवार को लेबनान पहुंचा। हमास के इस शिष्टमण्डल ने हिज़बुल्लाह के सांसद हसन इज़्ज़ुद्दीन से मुलाक़ात की।
उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह के निकट फ़िलिस्तीन संकट विशेष महत्व रखता है। उनका कहना था कि हम फ़िलिस्तीनियों की ही तरह फिलिस्तीन संकट को देखते हैं।
हिज़बुल्लाह के सांसद इज़्ज़ुद्दीन का कहना था कि फ़िलिस्तीन आज भी मुसलमानों का केन्द्रीय मुद्दा है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के बीच मतभेद फैलाने की कोशिश की जा रही है ताकि प्रतिरोध को नुक़सान पहुंचाया जा सके।
हिज़बुल्लाह के नेता ने कहा कि हम कमज़ोर नहीं हैं और भविष्य निश्चित रूप में प्रतिरोधकर्ताओं का है।
इस भेंट में हमास के नेता ने कहा कि हम मतभेद से हमेशा बचते रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों की सुरक्षा को लेकर हम बहुत संवेदनशील हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए