इराक़ को अलग अंदाज़ में निशाना बना रहा है सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107870-इराक़_को_अलग_अंदाज़_में_निशाना_बना_रहा_है_सऊदी_अरब
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी का कहना है कि इराक़ के विरुद्ध हमलों में रियाज़ लिप्त है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०२२ ०५:३६ Asia/Kolkata
  • इराक़ को अलग अंदाज़ में निशाना बना रहा है सऊदी अरब

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी का कहना है कि इराक़ के विरुद्ध हमलों में रियाज़ लिप्त है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी के मीडिया प्रभारी मुहन्नद ओक़ाबी ने बताया है कि सऊदी अरब से इराक़ के सामाजिक ढांचे को टारगेट किए जाने की योजना बनाई जा रही है।

उनका कहना था कि राजनैतिक, सामाजिक और मीडिया के क्षेत्रों में मतभेद फैलाने के लिए इलेक्ट्रनिक जंग द्वारा इराक़ के सामाजिक ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है और यह योजना सऊदी से चलाई जा रही है।

उन्होंने अलअहद वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि ट्रम्प और सऊदी नरेश की ओर से सऊदी अरब में मध्यमार्गी केन्द्र का उद्घाटन, इराक़ी मीडिया को निशाना बनाने और इस देश में सांप्रदायिक दंगे भड़काने और झगड़ों को हवा देने का प्रयास है।

उनका कहना था कि इराक़ी मीडिया का मज़ाक़ उड़ाना, इस केन्द्र की प्राथमिकता है। इराक़ी स्वयं सेवी बल के मीडिया इंचार्ज का कहना था कि क्षेत्र में माहौल ख़राब करने वाले इराक़ी समाज के नैतिक और मूल्यवान ढांचे को नुक़सान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उनका कहना था कि सऊदी अरब के कॉमेडी कार्यक्रमों में इराक़ी धर्मगुरुओं और सुरक्षाकर्मियों का मज़ाक़ उड़ाया जाता है।

इराक़ी स्वयं सेवी बल के मीडिया इंचार्ज का कहना है कि जब दाइश ने इराक़ के कुछ प्रांतों पर हमला किया था और अमरीका ने अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया था तब शहरों पर क़ब्ज़ा होने के बाद, प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत आदेश पर जनरल अबू महमदी अलमुहन्दिस ने दाइश से मुक़ाबले की कमान संभाली थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए