ख़ान तूमान में भीषण झड़पें जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10789-ख़ान_तूमान_में_भीषण_झड़पें_जारी
सीरिया के उत्तर में स्थित ख़ान तूमान के क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०८, २०१६ २०:२४ Asia/Kolkata
  • ख़ान तूमान में भीषण झड़पें जारी

सीरिया के उत्तर में स्थित ख़ान तूमान के क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी सीरिया के हलब नगर के दक्षिण में स्थित ख़ान तूमान के क्षेत्र में आतंकवादियों और सीरिया की सेना व स्वयं सेवी बलों के बीच हो रही झड़पों में अनेक आतंकी मारे गए हैं। सीरिया के युद्धक विमानों ने भी ख़ान तूमान की ओर जाने वाली सड़कों पर बमबारी की है जिसमें दसियों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

ज्ञात रहे कि ख़ान तूमान में आतंकियों के साथ सीरियाई सेना की झड़पें शुक्रवार की शाम आरंभ हुई थीं। बताया गया है कि इस क्षेत्र में लगभग एक हज़ार आतंकी मौजूद हैं। शुक्रवार को ही आतंकियों ने इस क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार दाइश के आतंकियों ने होम्स प्रांत के पूर्व में गैस आपूर्ति के एक स्टेशन को आग लगा दी है। आतंकी गुट दाइश इस क्षेत्र के तेल व गैस के प्रतिष्ठानों पर क़ब्ज़ा करना चाह रहा है। (HN)