अमरीकी छावनी पर हमले की ज़िम्मेदारी ली इराक़ी प्रतिरोधकर्ताओं ने
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i107964-अमरीकी_छावनी_पर_हमले_की_ज़िम्मेदारी_ली_इराक़ी_प्रतिरोधकर्ताओं_ने
इराक़ के प्रतिरोधक गुट ने इस देश में अमरीका की सैन्य छावनी ऐनुल असद पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०६, २०२२ १२:३५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी छावनी पर हमले की ज़िम्मेदारी ली इराक़ी प्रतिरोधकर्ताओं ने

इराक़ के प्रतिरोधक गुट ने इस देश में अमरीका की सैन्य छावनी ऐनुल असद पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

इराक़ के "क़ासिमुल जब्बारीन" प्रतिरोधक गुट ने एक बयान जारी करके आधिकारिक तौर पर ऐनुल असद छावनी पर हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

इराक़ी सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी सेना को रसद पहुंचाने वाले दो कारवां पर ऐनुल असद छावनी में राकेटों से हमला किया गया।  क़ासिमुल जब्बारीन का कहना है कि कम से कम पांच राकेट अपने लक्ष्य तक पहुंचे।

इराक़ के इस प्रतिरोधक गुट ने इस देश के बाबिल और अलमुसन्ना प्रांतों में अमरीकी सेना को रसद पहुंचाने वाले कारवां पर होने वाल हमलों की ज़िम्मेदारी भी क़बूल की है।  इराक़ के "क़ासिमुल जब्बारीन" प्रतिरोधक गुट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अपने देश से विदेशी सैनिकों के निष्कासन तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को इराकी सूत्रों ने खबर दी है कि ऐनुल असद छावनी पर ड्रोन हमले के साथ ही बसरा में अमेरिकी सैनिकों के कारवां पर भी हमला हुआ है।  इराकी सूत्रों ने आज सुबह समाचार दिया है कि ऐनुल असद छावनी पर ड्रोन से हमला किया गया।

सूत्रों के अनुसार जब ऐनुल असद पर ड्रोन से हमला किया गया तो छावनी के अंदर सायरन बजने लगे और अमेरिकी सैनिक बंकरों में छिप गए।  साथ ही इराकी सूत्रों ने यह भी बताया कि बसरा में अमेरिकी सैनिकों के कारवां के रास्ते में बम से हमला किया गया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए