लेबनान में आर्थिक संकट बढ़ा रहे हैं अमरीका और सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108316-लेबनान_में_आर्थिक_संकट_बढ़ा_रहे_हैं_अमरीका_और_सऊदी_अरब
हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के अधिकारी ने बताया है कि अमरीका ने सऊदी अरब के साथ मिलकर लेबनान के विरुद्ध आर्थिक युद्ध आरंभ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०२२ १८:४८ Asia/Kolkata
  • लेबनान में आर्थिक संकट बढ़ा रहे हैं अमरीका और सऊदी अरब

हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के अधिकारी ने बताया है कि अमरीका ने सऊदी अरब के साथ मिलकर लेबनान के विरुद्ध आर्थिक युद्ध आरंभ किया है।

राय अलयौम के अनुसार अली दअमूश ने अपने भाषण में कहा कि लेबनान के विरुद्ध एक आर्थिक युद्ध आरंभ किया गया है जिसके पीछे अमरीका और सऊदी अरब की सरकारे हैं।  उन्होंने कहा कि यह सरकारें लेबनान पर दबाव डालने के लिए हर प्रकार के हथकण्डों का प्रयोग कर रही हैं।

दअमूश ने कहा कि अमरीका और सऊदी अरब, लेबनान के संबन्ध में बहुत ही छिछोरी हरकतें कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वे लोग जो डाॅलर की क़ीमत से खिलवाड़ कर रहे हैं और लोगों को भूखा रखकर अपने षडयंत्र लागू कर रहे हैं।

दअमूश के अनुसार अमरीका और सऊदी सरकारों की संयुक्त घिनावनी हरकतों में लेबनानी मुद्रा का अवमूल्यन करना, लेबनान तक मानवीय सहायताओं के पहुंचने में बाधा बनना, देश के भीतर मौजूद भ्रष्ट लोगों का समर्थन करना और लेबनान के संकट के राजनीतिक समाधान मे बाधाएं डालना शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लेबनान के भीतर जो लोग इस देश की जनता को आर्थिक समस्याओं में उलझाकर परेशान करना चाहते हैं उनमें से एक नेता "समीर जाजा" है।  पिछले साल समीर जाजा के नेतृत्व में लेबनानी फ़ोर्सेज़ नामक पार्टी के समर्थकों की फ़ायरिंग में लगभग 7 लोग शहीद और लगभग 60 लोग घायल हो गए थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए