सऊदी गठबंधन के भीषण हमले में दसियों हताहत व घायल
यमनी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी गठबंधन ने यमन के पश्चिमोत्तर में स्थित एक जेल पर बमबारी की जिसमें दसियों व्यक्ति हताहत व घायल हुए हैं।
समाचार एजेन्सी फार्स ने यमनी सूत्रों के हवाले से आज शुक्रवार की सुबह रिपोर्ट दी है कि सऊदी युद्धक विमानों ने सादा प्रांत में एक अस्थाई जेल पर बमबारी की।
यमनी टीवी चैनल अलमसीरा ने सादा प्रांत से रिपोर्ट दी है कि इस हमले में दसियों व्यक्ति हताहत व घायल हो गये और मलबे के नीचे से घायल व हताहत होने वालों के निकाले जाने का काम जारी है।
अलमसीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस जेल में लगभग ढ़ाई हज़ार लोग थे और राहतकर्मी उन लोगों की खोज में भी हैं जो इस हमले में जान बचाने में कामयाब हो गये हैं।
इसी मध्य सऊदी गठबंधन ने गत रात्रि यमन की अलहुदैदा बंदरगाह पर बमबारी की थी। सऊदी गठबंधन ने दावा किया था कि अलहुदैदा बंदरगाह जहाज़ों के लिए खतरनाक है और इस बंदरगाह से हथियारों की तस्करी की जाती है।
ज्ञात रहे कि सऊदी गठबंधन ने गत रात्रि अलहुदैदा पर जो बमबारी की थी उसमें कम से कम तीन आम नागरिक हताहत और 17 अन्य घायल हुए थे।
यमन की उच्च राष्ट्रीय परिषद के सदस्य मोहम्मद अली अलहूसी ने अलहुदैदा पर किय जाने वाले हमले को युद्धापराध की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि हमलावर देशों से हम कहते हैं कि अगर बमबारी सही रास्ता होता तो आज तक तुम अपने अपराधों को जारी न रखते और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिये होते। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए