दाइश के हमले में 11 इराक़ी सुरक्षाकर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108540-दाइश_के_हमले_में_11_इराक़ी_सुरक्षाकर्मी_हताहत
आतंकवादी गुट दाइश के ताज़ा हमले में इराक़ के 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan २१, २०२२ १९:१० Asia/Kolkata
  • दाइश के हमले में 11 इराक़ी सुरक्षाकर्मी हताहत

आतंकवादी गुट दाइश के ताज़ा हमले में इराक़ के 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

अलअहद समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार को दाइश के आतंकवादियों ने दियाला प्रांत में सेना के एक मुख्यालय पर हमला किया।

प्रातः किये गए इस हमले में इराक़ी सुरक्षा बलों के 11 सदस्य मारे गए।  सूत्रों का कहना है कि आतंकवादियों ने पूर्वी दियाला प्रांत के अलअज़ीम क्षेत्र में स्थित सेना के एक मुख्यालय पर अंधाधुंध हमला कर दिया। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा अचानक किये गए इस हमले में अधिक नुक़सान इराक़ी सुरक्षा बलों का हुआ।  हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हालिया कुछ महीनों के दौरान इराक़ में दाइश के आतंकवादियों के हमले तेज़ हुए हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि