इमारात के 90 से अधिक एजेंट ढ़ेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i108800-इमारात_के_90_से_अधिक_एजेंट_ढ़ेर
यमनी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि शबवा प्रांत में होने वाली लड़ाई के दौरान संयुक्त अरब इमारात के 90 से अधिक एजेंट ढ़ेर हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०२२ १६:५४ Asia/Kolkata
  •  इमारात के 90 से अधिक एजेंट ढ़ेर

यमनी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि शबवा प्रांत में होने वाली लड़ाई के दौरान संयुक्त अरब इमारात के 90 से अधिक एजेंट ढ़ेर हो गये हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार यमन के सैनिक सूत्रों ने बताया है कि यमनी सेना और स्वंय सेवी बल के जवानों और इमाराती एजेन्टों के मध्य यमन के दक्षिण में स्थित शबवा प्रांत में होने वाली लड़ाई में 90 से अधिक एजेन्टों को मार गिराया गया जबकि दसियों घायल हुए हैं।

यमन के सैनिक सूत्रों ने बताया है कि इमाराती एजेन्ट शबवा प्रांत के पश्चिम में घुसने का प्रयास कर रहे थे कि यमनी सेना ने उन्हें पीछे ढ़केल दिया।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात शबवा और अलमहरा प्रांतों में अपने अतिग्रहण को बाकी रखने के प्रयास में हैं।

उल्लेखनीय है कि मार्च 2015 से यमन के खिलाफ सऊदी अरब और उसकी अगुवाई में बने गठबंधन के पाश्विक हमले जारी हैं और इन हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी मारे जा चुके हैं। मारे जाने वालों में ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है।

इन पाश्विक हमलों के साथ साथ सऊदी अरब ने यमन का कड़ा ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है जिससे यमनी जनता व लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए