कर्कूक में दाइश का रासायनिक हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i10882-कर्कूक_में_दाइश_का_रासायनिक_हमला
उत्तरी इराक़ के कर्कूक ज़िले में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने रासायनिक हमला किया जिसमें कई लोग घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१६ १५:०६ Asia/Kolkata
  • कर्कूक में दाइश का रासायनिक हमला

उत्तरी इराक़ के कर्कूक ज़िले में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने रासायनिक हमला किया जिसमें कई लोग घायल हुए।

अलयौमुस्साबे के अनुसार, दाइश ने यह हमला रविवार की रात कर्कूक ज़िले के दक्षिणी भाग में स्थित अलबशीर गांव पर किया जिसमें पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ के कई जवान घायल हुए। आतंकवादियों ने क्लोरीन गैस से यह हमला किया था। इससे पहले भी दाइश इस गांव पर रासायनिक हमला कर चुका है।

इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ की संयुक्त कमान ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न इलाक़ों में दाइश के ठिकानों पर 57 हवाई हमले किये गए।

ये कार्यवाहियां पश्चिमोत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के बीजी और शरक़ात के विभिन्न इलाक़ों, उत्तरी इराक़ के नैनवा, पश्चिमी इराक़ के अंबार इलाक़े में की गयीं जिसमें आतंकियों के मीज़ाईल के 10 अड्डे, कुछ सैन्य उपकरण व गोलाबारूद के कई भंडार ध्वस्त हुए। इसी प्रकार इन कार्यवाहियों में दाइश के 50 आतंकी मारे गए।

इराक़ सरकार को जून 2014 से इस देश के पश्चिमी और उत्तरी शहरों के अनेक भाग पर दाइश के आतंकियों के अतिग्रहण से उत्पन्न समस्या का सामना है। इन आतंकियों ने अपने क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में ऐसे घिनौने अपराध किए हैं जिनके बारे में सुनकर इंसान का सिर शर्म से झुक जाए।(MAQ/N)