सीरिया में अमरीकी सैनिक छावनी पर मिसाइल हमला
सीरिया में ग़ैर क़ानूनी रूप से मौजूद अमरीकी सैनिकों की छावनी पर मिसाइल हमला हो गया है। यह हमला हसका प्रांत में हुआ जो पूर्वोत्तरी सीरिया में स्थित है।
सूचना है कि इस इलाक़े में कुर्द फ़ोर्स और दाइश के बीच एक झड़प हुई जिसके बाद अमरीकी सैनिक छावनी पर मिसाइल हमला हो गया। कुर्द फ़ोर्स को अमरीका का समर्थन हासिल है।
कट्यूशा राकेटों से किए गए इस हमले के बाद धमाके की आवाज़ पूरे इलाक़े में गूंजी और छावनी के भीतर से धुएं के बादल उठते देखे गए। इस हमले से होने वाले नुक़सान के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
इस इलाक़े में मौजूद तेल के कुओं पर क़ब्ज़े को लेकर अलग अलग गुटों में टकराव रहता है और चूंकि अमरीका कुर्द फ़ोर्सेज़ का समर्थन करता है और उनकी मदद से इलाक़े के तेल भंडार का नियंत्रण अपने पास रखना चाहता है इसलिए अमरीकी सैनिकों पर भी हमले होते हैं।
कुछ दिन पहले भी कुर्द फ़ोर्स और दाइश के बीच एक झड़प हुई थी। यह झड़प ग़ुवीरान जेल के पास हुई जिसमें दाइश के 3 हज़ार से अधिक सदस्य क़ैद बताए जाते हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए