अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख ने इमारात को दी नसीहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109036-अंसारुल्लाह_आंदोलन_के_प्रमुख_ने_इमारात_को_दी_नसीहत
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख ने कहा है कि यमन की जनता हरगिज़ अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी, इमारात की शिकस्त तय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२२ ०५:३७ Asia/Kolkata
  • अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख ने इमारात को दी नसीहत

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख ने कहा है कि यमन की जनता हरगिज़ अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी, इमारात की शिकस्त तय है।

सैयद अब्दुल मलिक हौसी ने हिजरी क़मरी कैलेंडर के रजब महीने के आगमन के उपलक्ष्य में अपने भाषण में कहा कि दुश्मन हमारे देश पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उनके जवाब में हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ़ दो टूक और मानवीय स्टैंड है जो मोमिन, सब्र करने वाले और मुजाहिद इंसानों का स्टैंड होता है।

अंसारुल्लाह के प्रमुख ने कहा कि हमारे सामने जो भी कठिनाइयां हों हमारा स्टैंड नहीं बदलना चाहिए हम हरगिज़ हार नहीं मानेंगे।

उन्होंने कहा कि दुश्मन हगर हमारे बच्चों, महिलाओं और क़ैदियों को क़त्ल कर रहे हैं तो इससे साबित है कि हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चल रहे हैं।

अब्दुल मलिक हौसी ने कहा कि जब से यमन के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू हुआ हम बेहद कठिन हालात का सामना करते रहे और अल्लाह पर भरोसा करके हमने वाक़ई विजय हासिल की।

उन्होंने कहा कि अमरीका, इस्राईल और ब्रिटेन ने इमारात को यमन पर हमले तेज़ करने के लिए तैयार किया है जबकि इस तरह की हरकतों से इमारात को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।

अंसारुल्लाह के प्रमुख ने शबवा इलाक़े के हालात के बारे में बात करते हुए कहा कि इस इलाक़े में हमने अपने सैनिकों को पीछे हटाया है तो यह हालात की मांग है शिकस्त नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह समझता है कि अमरीका, ब्रिटेन और इस्राईल को ख़ुश करके विजयी हो जाएगा तो बहुत बड़ी भूल कर रहा है, शिकस्त उसका यक़ीनी अंजाम है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए