यमन संकट के राजनैतिक हल की कोशिश, यमनी प्रतिनिधिमंडल मसक़त में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109066-यमन_संकट_के_राजनैतिक_हल_की_कोशिश_यमनी_प्रतिनिधिमंडल_मसक़त_में
यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने यमन संकट के हल के लिए एक स्थाई समाधान के प्रयास की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०२२ १६:५१ Asia/Kolkata
  • यमन संकट के राजनैतिक हल की कोशिश, यमनी प्रतिनिधिमंडल मसक़त में

यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने यमन संकट के हल के लिए एक स्थाई समाधान के प्रयास की मांग की है।

यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत हैंस बर्ग ने शुक्ररवार को एक ट्वीट में कहा कि वह ओमान की राजधानी मसक़त के दौरे पर हैं और वहां यमन की केन्द्रीय सरकार के वार्ताकार प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मुहम्मद अब्दुस्सलाम और ओमान के अधिकारियों से मुलाक़ात की।

यमन की वार्ताकार टीम के प्रमुख मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने भी ट्वीट करके कहा कि उन्होंने यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत हैंस ग्राउंडबर्ग से मुलाक़ात की और यमन में मानवीय स्थिति और इस देश की जनता का घेराव ख़त्म किए जाने के महत्व पर चर्चा की।

मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत के साथ यमन के विरुद्ध अतिक्रमण, क़ैदियों के आदान प्रदान और गुमशुदा लोगों के बारे में चर्चा हुई।

इसी मध्य हमलावर सऊदी गठबंधन ने शुक्रवार की सुबह यमन की राजधानी सनआ पर भीषण बमबारी की है।

हमलावर गठबंधन ने हालिया सप्ताह में यमन के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों को पाश्विक बमबारी का निशाना बनाया है।

अलमसीरा चैनल ने रिपोर्ट दी है कि हमलावर सऊदी गठबंधन ने सबईन के क्षेत्र पर दोबार और सनआ एयरपोर्ट के पास एक बार बमबारी की। इन हमलों की वजह से राजधानी सनआ धमाकों से थर्रा गयी। अभी तक इन हमलों में भोने वाले जानी और माली नुक़सानों की रिपोर्ट नहीं मिली है (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए