दाइश के 350 आतंकवादी ढ़ेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109072-दाइश_के_350_आतंकवादी_ढ़ेर
इराक़ी सूत्रों ने सूचना दी है कि सीरिया के अलहस्का की जेल से दाइश के आतंकवादी भाग रहे थे जिसके दौरान 350 आतंकवादी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०२२ ०७:०८ Asia/Kolkata
  • दाइश के 350 आतंकवादी ढ़ेर

इराक़ी सूत्रों ने सूचना दी है कि सीरिया के अलहस्का की जेल से दाइश के आतंकवादी भाग रहे थे जिसके दौरान 350 आतंकवादी मारे गये।

रूसियल यौम के अनुसार इराकी संचार माध्यमों ने बताया है कि इस देश सुरक्षा बलों ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि सीरिया की अलहस्का नगर की ग़वीरान जेल में रहने वाले चार हज़ार 400 बंदियों को आज़ाद कराने की चेष्टा की जा रही थी और बहुत से बंदी भाग रहे थे जिनमें 350 से अधिक को मार दिया गया।

इराकी सूत्रों ने बताया है कि जिन तत्वों ने बंदियों को जेल से भगाने की योजना बनाई थी वे सुरक्षा बलों की कार्यवाही में मारे या गिरफ्तार कर लिये गये। सीरिया और इराक की सीमा पर स्थिति सामान्य है।

इसी तरह इराकी संचार माध्यमों ने बताया है कि प्राप्त जानकारी इस बात की पुष्टि करती है कि लगभग 3 हज़ार 900 आतंकवादियों को दूसरी सुरक्षित जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है जबकि सुरक्षा बलों की कार्यवाही के दौरान लगभग 100 आतंकवादी घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अभी हाल ही में सीरिया की अस्सनाआ जेल से दाइश के आतंकवादी तत्वों को भगाने के लिए जेल पर हमला कर दिया गया था जिसमें सैकड़ों आतंकवादी हताहत व घायल हुए थे और आतंकवादी तत्वों को भागने से रोक लिया गया।

ज्ञात रहे कि सीरिया के डेमोक्रेटिक बलों को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है और सीरिया के हस्का शहर के पास जो ग़वीरान जेल है उसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी डेमोक्रेटिक बलों पर है और इस जेल में आतंकवादी गुट दाइश के गिरफ्तार तत्वों और उनके परिजनों को रखा गया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए