यूएई अब हमारे जवाब की प्रतीक्षा करेः अब्दुल मलिक
यमन सरकार के वार्ताकार टीम के एक सदस्य ने कहा है कि अब यूएई को हमारे कड़े जवाब की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
अब्दुल मलिक अलअजज़ी ने कहा कि जब अमरीका को यह विश्वास हो गया कि मआरिब में युद्ध अपने अन्तिम चरण में है तभी से यमन में संयुक्त अरब इमारात का हस्तक्षेप बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि अब जबकि यूएई ने यमन युद्ध में हाथ डाल ही दिया है तो उसको इसकी क़ीमत चुकानी होगी। अलअजज़ी ने कहा कि यमन की सेना केवल उन्हीं लोगों को लक्ष्य बनाती है जो देश की जनता पर हमले करते हैं।
इससे पहले अब्दुल मलिक अलहूसी ने कहा था कि अमरीका और ज़ायोनी शासन ने संयुक्त अरब इमारात को यमन पर फिर से हमले के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप में इसमें यूएई को पराजय का मुंह देखना होगा।
शुक्रवार को यमन की सशस्त्र सेना के प्रमुख ने कहा था कि हमलों के जारी रहने की स्थिति में उनका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यमन की सशस्त्र सेना ने पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान यमन तूफान-1, यमन तूफान-2 और यमन तूफान-3 नामक हमले किये थे जिनमें मिसाइलों और ड्रोन का प्रयोग किया गया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए