यमन, सऊदी गठबंधन की राजधानी सहित कई इलाक़ों पर भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109352-यमन_सऊदी_गठबंधन_की_राजधानी_सहित_कई_इलाक़ों_पर_भीषण_बमबारी
हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन की राजधानीप सनआ पर कई बार बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १२, २०२२ १३:०० Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी गठबंधन की राजधानी सहित कई इलाक़ों पर भीषण बमबारी

हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने यमन की राजधानीप सनआ पर कई बार बमबारी की है।

अलमसीरा चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने सनआ प्रांत के आवासीय क्षेत्र अलमतार पर भी कई बार बमबारी की।

सऊदी अरब और उसके घटकुं के हमलों में एक ऐसे समय में तेज़ी आई है कि जब यमनी सेना ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के संवेदनशील ठिकानों पर मीज़ाइलों और ड्रोन विमानों से जवाबी हमले किए हैं।

पिछले कुछ दिनों के दौरान यमनी सेना ने तूफ़ाने यमन-1, तूफ़ाने यमन-2 और तूफ़ाने यमन-3 नामक जवाबी कार्यवाहियां अंजाम देकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के शहरों में संवेदनशील ठिकानों पर हमले किए।

यमनी अधिकारियों ने हमलावर सऊदी और इमाराती अधिकारियों को सचेत किया है कि अगर यमन पर उनके पाश्विक हमले जारी रहे तो संयुक्त अरब इमारात के अंदर बहुत ही भयावह हमले किए जाएंगे और संयुक्त अरब इमारात में विदेशी पूंजीनिवेश को शून्य तक पहुंचा दिया जाएगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए