यमन के दूर संचार विभाग केन्द्र पर सऊदी अरब का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109418-यमन_के_दूर_संचार_विभाग_केन्द्र_पर_सऊदी_अरब_का_हमला
सऊदी गठबंधन ने यमन पर अपने वहशियाना हमले जारी रखते हुए राजधानी सनआ में दूर संचार विभाग के केन्द्र पर बमबारी कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०२२ ०५:४१ Asia/Kolkata
  • यमन के दूर संचार विभाग केन्द्र पर सऊदी अरब का हमला

सऊदी गठबंधन ने यमन पर अपने वहशियाना हमले जारी रखते हुए राजधानी सनआ में दूर संचार विभाग के केन्द्र पर बमबारी कर दी।

सऊदी अरब की ओर से दावा किया गया है कि यह इमारत सामरिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। सऊदी अरब इससे पहले भी यमन में अस्पतालों, जेलों और स्कूलों जैसे नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद इसी तरह के तर्क देता रहा है।

सऊदी गठबंधन ने अपने बयान में कहा है कि हम पहले ही नागरिकों से कह चुके हैं कि वे सरकारी संस्थानों की इमारतों से दूर रहें।

हाल ही में सऊदी अरब ने उत्तरी यमन के सादा शहर की जेल पर हमला कर दिया था जिसमें 91 क़ैदी मारे गए थे और 200 से अधिक घायल हो गए थे।

सऊदी अरब यमन पर 2015 से हमले कर रहा है जिसके नतीजे में ग़रीब देश यमन को भारी नुक़सान पहुंचा है जबकि यमन की सेना और स्वयंसेवी फ़ोर्सेज़ सऊदी गठबंधन का मुक़ाबला कर रही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए