रूसी डर का असर दिखा, इस्राईल बहादुर पीछे हटा
इस्राईल यूक्रेन की सैनिक मदद करने से पीछे हट गया है।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि रूसी हमला निकट है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्हें सूचना दी गयी है कि 16 फरवरी को रूस यूक्रेन पर हमला करेगा।
उनके इस बयान के बाद इस्राईल ने यूक्रेन आयरन डोम रक्षा सिस्टम भेजने से पीछे हट गया है क्योंकि इस्राईल को इस बात का भय है कि उसके इस क़दम से रूस के साथ उसके संबंध तनावग्रस्त हो जायेंगे।
हिब्रो भाषा के संचार माध्यमों ने आज मंगलवार को सूचना दी है कि यूक्रेन ने इस्राईल से सैनिक मदद मांगी थी परंतु जायोनी शासन ने उसकी रद्द कर दी है।
इस खबर के संबंध में कुछ फिलिस्तीनी स्रोतों ने कहा है कि इस्राईल, यूक्रेन की मांग का विरोध करके आयरन डोम की दिखावटी छवी को सुरक्षित रखना चाहता था क्योंकि रूसी हमले को यह आयरन डोम विफल नहीं बना सकता।
लगभग दो महीने पहले से अमेरिकी संचार माध्यम यह कह रहे हैं कि यूक्रेन की सीमा पर रूस के एक लाख सैनिक मौजूद हैं और रूस यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा है।
इस प्रकार का प्रचार पूर्वी यूरोप में तनाव का कारण बना है परंतु तनावों को कम करने के लिए रूस ने पश्चिमी देशों के सामने पूर्वी यूरोप से नैटो के निकल जाने का प्रस्ताव दिया है परंतु पश्चिमी देशों ने अब तक उसकी इस मांग का सकारात्मक जवाब नहीं दिया है।
इसी प्रकार रूस ने पश्चिमी देशों से कहा है कि उसकी सीमा तरफ नैटो का विस्तार नहीं होना चाहिये। साथ ही रूस ने बारमबार कहा है कि वह यूक्रेन पर हमले का कोई इरादा नहीं रखता है परंतु पश्चिमी व यूरोपीय देशों के अधिकारियों के बयानों और क्रियाकलापों से प्रतीत यह हो रहा है कि वे युद्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए