अमरीका और इस्राईल ही हैं इस्लाम के मुख्य शत्रुः अलहूसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109478-अमरीका_और_इस्राईल_ही_हैं_इस्लाम_के_मुख्य_शत्रुः_अलहूसी
अंसारूल्लाह के नेता ने बताया है कि इस्लामी जगत का सबसे बड़ा शत्रु अमरीकी-ज़ायोनी गठबंधन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १५, २०२२ १५:३६ Asia/Kolkata
  • अमरीका और इस्राईल ही हैं इस्लाम के मुख्य शत्रुः अलहूसी

अंसारूल्लाह के नेता ने बताया है कि इस्लामी जगत का सबसे बड़ा शत्रु अमरीकी-ज़ायोनी गठबंधन है।

यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के महासचिव अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी ने कहा है कि अमरीका और इस्राईल का गठबंधन, इस्लामी जगत का वास्तविक दुश्मन है।

अलमसीरा टीवी चैनेल के अनुसार अलहूसी ने सोमवार को यमन के कुछ क़बीलों के साथ मुलाक़ात में कहा है कि इस्लामी समुदायों को सबसे बड़ा ख़तरा इसी गठबंधन से है।

उन्होंने कहा कि हमारे दुश्मनों का प्रयास है कि वे पहले इस्लामी जगत में अपनी पैठ बनाएं।  उनका कहना था कि इस काम के लिए उन्होंने सऊदी और यूएई की सरकारों का प्रयोग किया है।

अंसारुल्लाह आन्दोलन के महासचिव के अनुसार हम यह बातें इसलिए कर रहे हैं ताकि आम लोग अमरीकी-ज़ायोनी गठबंधन से प्रभावित लोगों की बातों में न आएं।

अलहूसी ने कहा कि जो भी व्यक्ति या गुट सऊदी अरब या संयुक्त अरब इमारात के साथ है वह वास्तव में अमरीकी-ज़ायोनी गठबंधन का समर्थक है क्योंकि सऊदी अरब और यूएई इस समय सऊदी-ज़ायोनी गठबंधन के हितों को क्षेत्र में आगे बढ़ा रह हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए