यमन के बारे में अमरीका ने फिर जताई झूठी सहानुभूति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109586-यमन_के_बारे_में_अमरीका_ने_फिर_जताई_झूठी_सहानुभूति
अमरीका के विदेशमंत्री ने यमन की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए यमन संकट के समाधान की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०२२ १४:१० Asia/Kolkata
  • यमन के बारे में अमरीका ने फिर जताई झूठी सहानुभूति

अमरीका के विदेशमंत्री ने यमन की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए यमन संकट के समाधान की बात कही है।

अलमयादीन टीवी चैनेल के अनुसार एंथनी ब्लिंकन ने यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत हेंस ग्राउंड बर्ग से भेंट में यमन की स्थिति पर अपनी चिंता ज़ाहिर करते हुए वहां के संकट के स्थाई समाधान की इच्छा जताई है।

उन्होंने यमन में हर पक्ष की ओर से किये जाने वाले हमलों की निंदा की।  उनका कहना था कि यही हमले, निर्दोषों की हत्याओं और झड़पों के बढ़ने के कारण बन रहे हैं।

अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एडवर्ड प्राइस ने बताया है कि ब्लिंकन ने राष्ट्रसंघ के विशेष दूत के साथ भेंट में कहा कि यमन संकट से संबन्धित सारे ही पक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए मानवाधिकारों का हनन न होने दें।  उनका कहना था कि मुख्य विषय आम नागरिकों की सुरक्षा है।

अमरीकी विदेशमंत्री यमन संकट पर यह बातें एसी स्थिति में कह रह हैं कि वाशिग्टन, आरंभ से ही यमन पर हमला करने वाले सऊदी गठबंधन का समर्थक रहा है।  यमन युद्ध के दौरान अमरीका ने सऊदी अरब को अरबों डाॅलर के हथियार बेचे हैं।

यमन युद्ध के दौरान अबतक हज़ारों लोग हताहत और घायल हुए हैं।  इस युद्ध में 40 लाख से अधिक लोगों को पलायन करने पर विश्व होना पड़ा है।  सऊदी गठबंधन द्वारा यमन पर किये जाने वाले हमलों में इस देश की 85 प्रतिशत से अधिक आधारभूत संरचना नष्ट हो चुकी है।

वर्तमान समय में यमन में खाद्यपदार्थ और मूलभूत चीजों की बहुत कमी है जिसके कारण यह देश बहुत गंभीर मानव त्रासदी की ओर बढ़ रहा है।  उल्लेखनीय है कि मार्च 2015 में सऊदी गठबंधन ने यमन पर हमला आरंभ किया था जो अब भी जारी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए