हिज़बुल्लाह के ड्रोन ने ध्वस्त कर डाले सारे इस्राईली सैन्य समीकरण
हिज़बुल्लाह के ड्रोन के 40 मिनट तक लगातार इस्राईल में रहने के बाद सुरक्षित वापस आ जाने से इस्राईल के ख़ुफिया विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
मिसइाल, परमाणु, जल, तथा तथा वायुक्षेत्रों में अपनी हैबत बिठाने वाले इस्राईल की हवा उस समय निकल गई जब प्रतिरोध की कम दूरी के मिसाइलों ने बहुत ही आसानी से ज़ायोनी कालोनियों को लक्ष्य बनाया।
फ़िलिस्तीनियों और हिज़बुल्लाह के साथ इस्राईल के हालिया युद्धों ने यह सिद्ध कर दिया है कि ज़ायोनी शासन, न केवल यह कि प्रतिरोधी गुटों को समाप्त करने में सक्षम नहीं है बल्कि वह प्रतिरोध के मिसाइलों के लक्ष्य में आ चुका है। अब हिज़बुल्लाह ने इस्राईल की सैन्य क्षमता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया।
इस बारे में इस्राईल के चैनेल-12 के एंकर नीरडूरी का कहना है कि इस्राईल की सीमा के भीतर हिज़बुल्लाह के "हस्सान" ड्रोन के प्रवेश को हिज़बुल्लाह का सफल प्रयास कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हस्सान ड्रोन के ज़ायोनी शासन की वायु सीमा में प्रविष्ट होने के बाद इस्राईल की वायुसेना और वहां के आयरन डोम के माध्यम से इसको गिराने के प्रयास किये गए। जब इस्राईल को यह विश्वास हो गया कि उसने हिज़बुल्लाह के ड्रोन को मार गिराया है तो उसके कुछ ही समय के बाद फिर दिखाई दिया और सुरक्षित लेबनान पहुंच गया।
इस संदर्भ में इस्राईल के एक सैन्य विषलेषक रूई शैरून ने कहा कि हिज़बुल्लाह के ड्रोन के विरुद्ध कार्यवाही के संबन्ध में इस्राईल की सेना के दावों में अतिश्योक्ति थी क्योंकि वहां के हैलिकाप्टर और आइरन डोम उसको पकड़ नहीं सके। उनका कहना था कि इस विफलता को लेकर इस्राईल की सेना को अपनी क्षमता के बारे में समीक्षा करनी चाहिए।
ज़ायोनी शासन की सैन्य शक्ति के बारे में इस्राईल की सेना के एक रिज़र्व अधिकारी ने कहा है कि भविष्य के किसी भी युद्ध में इस्राईल कैसे तीन हज़ार मिसाइलों का मुक़ाबला करेगा जबकि वह एक ड्रोन को पकड़ने में पूरी तरह से विफल रहा। आगामी युद्ध में हमारी ओर बड़ी संख्या में मिसाइल फाएर किये जा सकते हैं एसे में हम क्या करेंगे?
हालिया युद्धों के दौरान अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के रहने वालों के भीतर इस्राईल की सैन्य क्षमता को लेकर शंकाएं पैदा हो चुकी हैं। हिज़बु्ल्लाह के हस्सान ड्रोन ने 40 मिनट तक इस्राईल की सीमा में रहकर उनकी शंकाओं को विश्वास में बदल दिया है कि यह शासन कमज़ोर होता जा रहा है।
इसी संदर्भ में अरब जगत के एक जानेमाने टीकाकार अब्दुल बारी अतवान कहते हैं कि इस्राईल के भीतर हिज़बुल्लाह के ड्रोन की उपस्थिति से कालोनी निवासियों और वहां के अधिकारियों के मन में मनोवैज्ञानिक आघात लगाया है। इस काम ने उन लोगों को इस्राईल की सेना के प्रति अधिक अविश्वसनीय बनाया है।
यह सब इसलिए है कि हिज़बुल्लाह का हस्सान ड्रोन, शुक्रवार को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के भीतर 70 किलोमीटर तक चला गया और वहां पर 40 मिनट तक अपनी कार्यवाहियां करता रहा।बाद में वह सुरक्षित लेबनान वापस आ गया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए