यमनी सेना ने अमेरिका निर्मित MQ-9 ड्रोन मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i109822-यमनी_सेना_ने_अमेरिका_निर्मित_mq_9_ड्रोन_मार_गिराया
यमनी सेना ने एलान किया है कि उसने संयुक्त अरब की वायुसेना के एक ड्रोन को इस देश के उत्तर में मार गिराया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०२२ ०८:४९ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने अमेरिका निर्मित MQ-9 ड्रोन मार गिराया

यमनी सेना ने एलान किया है कि उसने संयुक्त अरब की वायुसेना के एक ड्रोन को इस देश के उत्तर में मार गिराया।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि इस देश की वायुसेना के एअर डिफेन्स सिस्टम ने अमेरिका निर्मित MQ-9 ड्रोन को मार गिराया। ब्रिगेडियर यहिया सरीअ ने बताया है कि ईश्वर की कृपा से हमारे एअर डिफेन्स ने आज सुबह अमेरिका निर्मित MQ-9 अरब इमारात के जासूसी ड्रोन को अलजौफ़ प्रांत में जासूसी करते हुए मार गिराया।

यहिया सरीअ ने कहा है कि इस ड्रोन को ज़मीन से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र से निशाना बनाया गया और अभी इस मिसाइल का अनावरण नहीं किया गया है।

यमनी सेना ने बारमबार कहा है कि जब तक सऊदी अगुवाई में गठबंधन का अतिक्रमण जारी रहेगा तब तक गठबंधन देशों के खिलाफ यमन का जवाबी हमला भी जारी रहेगा।

ज्ञात रहे कि अमेरिका की हरी झंडी और उसका आशीर्वाद मिलने के बाद सऊदी अरब ने कुछ देशों के समर्थन और सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना 26 मार्च 2015 से यमन के खिलाफ पाश्विक हमलों को आरंभ कर रखा है परंतु आज तक सऊदी अरब और उसकी अगुवाई में बना गठबंधन अपने किसी भी लक्ष्य को न साध सका।

सऊदी अरब के पाश्विक हमलों में अब दसियों हजार यमनी मारे जा चुके हैं और मारे जाने वालों में ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है और मानवाधिकार की रक्षा का दम भरने वाले किसी भी देश ने अब तक सऊदी अरब के पाश्विक हमलों और उसके जघन्य अपराधों की भर्त्सना तक नहीं की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए