यूक्रेन की घटनाओं का ज़िम्मेदार अमरीकाः हिज़बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110116-यूक्रेन_की_घटनाओं_का_ज़िम्मेदार_अमरीकाः_हिज़बुल्लाह
हिज़बुल्लाह के नेता ने यूक्रेन में घटने वाली घटनाओं का ज़िम्मेदार अमरीका को बताया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०५, २०२२ १५:३२ Asia/Kolkata
  • यूक्रेन की घटनाओं का ज़िम्मेदार अमरीकाः हिज़बुल्लाह

हिज़बुल्लाह के नेता ने यूक्रेन में घटने वाली घटनाओं का ज़िम्मेदार अमरीका को बताया है।

हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के उप प्रमुख अली दामूश ने कहा है कि यूक्रेन अस्ल में अमरीकी नीतियों की भेंट चढा है।  उन्होंने कहा कि  यूक्रेन संकट से यह पाठ मिलता है कि अपने घटकों से अमेरिकी समर्थन केवल मृगतृष्णा है और उसके दावे की कोई वास्तविकता नहीं है।  अली दामूश के अनुसार यूक्रेन के वर्तमान राष्ट्रपति और अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति दोनों ही इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि अमरीका पर भरोसा करने के बावजूद उसने उन्हें बुरे वक़्त में अकेला छोड़ दिया।  उनका कहना था कि जो लोग प्रगति, विकास और मानवाधिकारों की सुरक्षा के दावे करते नहीं थकते उनके व्यवहार में आज भी जातिवाद की भावना स्पष्ट रूप में दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि अमरीका और यूरोप में हम इस बात के साक्षी हैं कि वहां पर कालों के साथ कितना भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया जाता है।हिज़बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के उप प्रमुख अली दामूश ने कहा हम हर हाल में दुनिया के किसी भी भाग में युद्ध, जनसंहार और विनाश के विरोधी हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए