देश के परिवेष्टन के विरोध में यमनियों का विशाल जन प्रदर्शन
अपने देश के चारों से किये गए परिवेष्टन के विरोध में लाखों यमनियों ने प्रदर्शन किये।
यमन की राजधानी सनआ सहित इस देश के विभिन्न नगरों में लोगों ने एकत्रित होकर अमरीका और सऊदी अरब द्वारा अपने देश के परिवेष्टन के विरोध में विशाल जन प्रदर्शन किये। राजधानी सनआ में हज़ारों लोेग सड़कों पर निकल आए और उन्होंने अमरीका और सऊदी अरब के विरोध में नारे लगाए।
प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं में से एक नस्र अर्रूईशान ने प्रेस टीवी को बताया कि लोगों ने एकजुट होकर परिवेष्टन का विरोध किया। इस यमनी कार्यकर्ता ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से उनके देश का परिवेष्टन जारी है जिसके कारण यमन की जनता को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि परिवेष्टन के कारण दवाएं और अन्य चीज़ें देश में बाहर से नहीं आ पा रही हैं। दवाओं की कमी के कारण बहुत से लोग मारे जा रहे हैं। इस यमनी कार्यकर्ता का कहना था कि एक ओर तो देश की जनता, सऊदी गठबंधन के हमलों में मारी जा रही है और दूसरी ओर बहुत बड़ी संख्या में यमनवासी, इस देश के परिवेष्टन के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
उनका कहना था कि यमन युद्ध को 8 वर्षों का समय हो रहा है और कोई भी हमारी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत से देश अमरीका और पश्चिमी देशों के हितों को देखकर अपनी नीतियां तैयार करते हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए