इस्राईली सैनिकों के हाथों एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
इस्राईली सैनिकों ने उत्तर पश्चिमी नाब्लस में एक युवा फ़िलिस्तीनी को गोली मारकर शहीद कर दिया है।
ज़ायोनी सैनिक और अवैध बस्तियों में बसने वाले ज़ायोनी अकसर विभिन्न बहाने से फ़िलिस्तीनियों को निशाना बनाते रहते हैं।
समा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार की सुबह बर्क़ा गांव के निवासी अहमद हिकमत सैफ़ की मौत हो गई, जो कुछ दिन पहले ज़ायोनी सैनिकों की गोली लगने से घायल हो गए थे।
मार्च के महीने की शुरूआत में ज़ायोनी सैनिकों ने 23 वर्षीय सैफ़ को गोली मारकर घायल कर दिया था।
दो दिन पहले भी अवैध अधिकृत बैतुल मुक़द्दस में इस्राईली सैनिकों ने एक 16 वर्षीय फ़िलिस्तीनी लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी थी। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!