अरबील हमले में मूसाद के 9 एजेन्ट मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i110414-अरबील_हमले_में_मूसाद_के_9_एजेन्ट_मारे_गये
इराकी सूत्रों ने बताया है कि इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अरबील नगर में स्थित मूसाद के दो प्रशिक्षण केन्द्रों पर मिसाइल हमलों में 9 जायोनी एजेन्टों के मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०२२ ०१:५० Asia/Kolkata
  • अरबील हमले में मूसाद के 9 एजेन्ट मारे गये

इराकी सूत्रों ने बताया है कि इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अरबील नगर में स्थित मूसाद के दो प्रशिक्षण केन्द्रों पर मिसाइल हमलों में 9 जायोनी एजेन्टों के मारे गये हैं।

समाचार एजेन्सी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार इराकी सूत्रों ने एलान किया है कि इन मिसाइल हमलों में जायोनी शासन से संबंधित कुछ एजेन्ट हताहत या घायल हुए हैं।

इराकी सूत्रों ने इस हमले में मारे जाने वाले 9 जायोनी अफसरों के नामों की सूची जारी की है। इसी प्रकार इराकी संचार माध्यमों ने अरबील हवाई अड्डे के समीप अमेरिका की सैनिक छावनी में आग लगने की सूचना दी है।

इसी प्रकार इराकी सूत्रों ने अमेरिकी काउंसलेट में खतरे का सायरन बजने की सूचना दी है और साथ ही इन संचार माध्यमों ने अरबील पर मिसाइल हमला होने के बाद बहुत अधिक अमेरिका के युद्धक विमानों और हेलीकाप्टरों के आसमान में उड़ने की सूचना दी है।

ईरान के संरक्षक बल सिपाहे पासदारान ने कल दोपहर को एक विज्ञप्ति जारी करके बताया था कि जायोनियों के शरारत व षडयंत्र केन्द्र को सटीक मिसाइलों से लक्ष्य बनाया गया।

इसी प्रकार सिपाहे पासदारान की ओर से जारी विज्ञप्ति में बल देकर कहा गया है कि हर प्रकार की शरारत की पुनरावृत्ति की स्थिति में कड़े और विनाशकारी जवाब का सामना होगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए