बग़दाद में आतंकी धमाके पर इराक़ी संसद की प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11044-बग़दाद_में_आतंकी_धमाके_पर_इराक़ी_संसद_की_प्रतिक्रिया
इराक़ के संसद सभापति ने राजधानी बग़दाद में हुए आतंकी विस्फोट की कड़ी निंदा की है जिसमें दसियों लोग हताहत और घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०१६ १२:३१ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में आतंकी धमाके पर इराक़ी संसद की प्रतिक्रिया

इराक़ के संसद सभापति ने राजधानी बग़दाद में हुए आतंकी विस्फोट की कड़ी निंदा की है जिसमें दसियों लोग हताहत और घायल हुए हैं।

सलीम जबूरी ने बुधवार को बग़दाद के सद्रसिटी क्षेत्र में हुए बम धमाके की निंदा करते हुए कहा कि इसके दोषियों को खोज कर दंडित किया जाएगा। इस विस्फोट में 31 नागरिक हताहत और 60 से अधिक घायल हुए हैं। उन्होंने सद्र सिटी में सुरक्षा व्यवस्था अधिक कड़ी किए जाने की मांग करते हुए कहा कि लोगों को आतंकियों की ओर से फूट डालने के षड्यंत्रों की ओर से सचेत रहना चाहिए।

ज्ञात रहे कि बुधवार को बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र में एक कार बम धमाका हुआ जिसमें 31 नागरिक हताहत और 60 से अधिक घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। (HN)