ज़ायोनी सैनिकों ने दो फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने सूचना दी है कि जायोनी सैनिकों ने दो फिलिस्तीनियों को गोली मार कर शहीद कर दिया है।
जायोनी सैनिक इस्राईल की विस्तारवादी नीतियों पर अमल करते हुए प्रतिदिन फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में हमला करते और निराधार दावे करके उन्हें गिरफ्तार करते और इसी प्रकार जायोनी सैनिक फिलिस्तीनियों को घायल व शहीद करते हैं।
अरब टीवी चैनल 48 के अनुसार जायोनी सैनिकों ने आज सुबह पश्चिमी किनारे पर स्थित नाब्लस नगर के पूर्व में स्थित बेलाता शरणार्थी शिविर पर हमला किया और इस हमले में नादिर हैसम रियान नामक फिलिस्तीनी जवान को गोली मारकर शहीद कर दिया।
इसी प्रकार जायोनी सैनिकों ने वर्ष 1948 में अतिग्रहित रहत क्षेत्र में एक अन्य फिलिस्तीनी को गोली मारकर शहीद कर दिया।
फिलिस्तीन के प्रतिरोधक गुटों ने बारमबार एलान किया है कि शहीदों के लहू व्यर्थ नहीं जायेंगे और वे आज़ाद लोगों, फिलिस्तीनी राष्ट्र, फिलिस्तीनियों की स्वदेश वापसी और समस्त पवित्र मान्यताओं की आज़ादी के रास्ते के चेराग़ रहेंगे। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!