यमन ने रियाज़ बैठक के लिए शर्तें पेश कर दीं
यमन की राष्ट्रीय साल्वेशन सरकार ने फ़ार्स खाड़ी काउंसिल की रियाज़ बैठक में निमंत्रण स्वीकार करने के लिए तीन कार्यवाहियों की मांग की है।
यमन की राष्ट्रीय साल्वेशन सरकार के प्रधानमंत्री ने कहा है कि फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए ज़रूरी है कि यमन पर हमल करना वाला गठबंधन, पहले तीन काम करे।
सहाफ़त अलजदीद वेबसाइट के अनुसार यमन के राष्ट्रीय गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री अब्दुल अज़ीज़ बिन हेब्तूर ने कहा कि जो भी समाधान चाहता है पहले वह हमले रोके, परिवेष्टन को ख़त्म करे और सभी ज़मीनी, समुद्री और हवाई रास्तों को खोले, फिर वार्ता शुरु करे जिसमें समय लगेगा और शांति के लिए ऐसी कार्यवाहियां करे जिसे यमनी जनता चाहते हैं।
उन्होंने फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद की ओर से मंगलवार को यमन युद्ध के पक्षों को रियाज़ में बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण को, सऊदी अरब को शांति के कबूतर के रूप में पेश करने का प्रयास बताया जबकि ख़ुद सऊदी अरब पिछले 7 साल से यमनी जनता के जनसंहार और उनके दुख व दर्द के लिए ज़िम्मेदार है।
फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद के प्रबंधन के एलान के अनुसार यमन के बारे में विचार विमर्श के लिए आधिकारिक निमंत्रण अगले कुछ दिनों में भेजा जाएगा और यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन भी उन पक्षों में है जिसे फ़ार्स की खाड़ी सहयोग परिषद निमंत्रण भेजने के बारे में विचार कर रही है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए