अमरीका ने सऊदी अरब को भेजे पेट्रयट मिसाइल
द्विपक्षीय संबन्धों में तनाव के बावजूद अमरीका ने सऊदी अरब को मिसाइल रोधी पैट्रियट प्रणाली भेजी है।
जो बाइडेन के सत्ता संभालने के बाद से अमरीका और सऊदी अरब के संबन्धों में कुछ तनाव देखा जा रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन, सऊदी युवराज मुहम्मद बिन सलमान से मिलने से भी इन्कार कर चुके हैं। इन बातों के बावजूद एक अमरीकी अधिकारी का कहना है कि वाशिग्टन की ओर से रेयाज़ को एंटीमिसाइल इंटरसेप्टर भेजे गए हैं।
इस अमरीकी अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि अमरीका, क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ खड़ा है। यमन युद्ध में बुरी तरह से फंस चुके सऊदी अरब ने युद्ध की दलदल से निकलने के लिए अमरीका से मिसाइल रोधी पैट्रियट प्रणाली की मांग की थी।
सऊदी अरब की इस मांग को अमरीका ने स्वीकार करते हुए उसकी सहायता की है। हालिया युद्ध में यमन द्वारा सऊदी अरब के कई संवेदनशील प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा चुका है।
यमन की जनता के कड़े प्रतिरोध के चलने सऊदी अरब और उसके पिछलग्गू अबतक यमन युद्ध से अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं। मार्च 2015 से जारी यमन युद्ध में अबतक हज़ारों की संख्या में निर्दोष यमनवासी मारे जा चुके हैं। यमन पर थोपे गए इस युद्ध के कारण अबतक 40 लाख अपना घरबार खो चुके हैं।