सऊदी अरब से संबन्ध समाप्त किये जाएं, इराक़ी जनता की मांग
इराक़ियों ने सरकार से मांग की है कि सऊदी अरब से संबन्ध समाप्त किये जाएं।
अलअनवार टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ियों ने प्रदर्शन करते हुए उस देश के साथ संबन्ध तोड़ने की मांग की है जहां पर निराधार आरोप लगाकर लोगों को फांसी दे दी जाती है।
सऊदी अरब में पिछले सप्ताह 81 लोगों को एक साथ फांसी दे दी गई थी। सऊदी शासन के विरोधी संचार माध्यमों ने बताया था कि जिन 81 लोगों को फांसी दी गई उनमे से 41 लोगों का संबन्ध शिया मुसलमानों से थे जिनमें अधिकांश युवा थे। जिन लोगों को फांसी दी गयी उनपर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने और इसी प्रकार अपराधों को अंजाम देने का आरोप है।
इसका विरोध करते हुए हज़ारों इराक़ियों ने अपनी सरकार से मांग की है कि वह अपने संबन्धों को सऊदी अरब से तोड़ते हुए सऊदी उत्पादों का बहिष्कार करे।
इराक़ी प्रदर्शनकारियों ने इसे बहुत ही भयानक घटना बताया है जो निंदनीय है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह सऊदी अरब में 81 लोगों को फांसी दे दी गई थी जिसपर पूरी दुनिया में प्रतिक्रिया सामने आईं।