ख़ान तूमान के आतंकियों को हिज़्बुल्लाह की चेतावनी
लेबनान के हिज़्बुल्लाह संगठन ने सीरिया के हलब नगर के निकट स्थित ख़ान तूमान पर क़ब्ज़ा करने वाले आतंकियों से कहा है कि एक बड़ी पराजय तुम्हारी प्रतीक्षा कर रही है।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के प्रचार विभाग ने अपने ट्वीटर पेज पर इन आतंकी गुटों को संबोधित करते हुए लिखा है कि आतंकियो! संघर्ष विराम से तुम्हें कोई फ़ायदा नहीं होगा और अब तुम कुछ बिगाड़ नहीं सकोगे। हिज़्बुल्लाह के ट्वीटर संदेश में कहा गया है कि जिन हथियारों पर तुम्हें घमंड है, तुम देखोगे कि वे किस तरह ख़ान तूमान में झुलस कर राख होते हैं।
हिज़्बुल्लाह के प्रचार विभाग ने अपने ट्वीटर पेज पर सीरियाई सेना और हिज़्बुल्लाह द्वारा ख़ान तूमान पर की जा रही गोलाबारी के चित्र प्रकाशित किए हैं जिनमें मीज़ाइलों से आतंकियों के हथियारों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। आतंकियों को संबोधित करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि तुमने ख़ान तूमान पर पूरे नियंत्रण का हर संभव प्रयास किया लेकिन जान लो कि क्षेत्र हमारी रेंज में है और तुम जीत नहीं पाओगे। (HN)