बैतुल मुक़द्दस में इस्राईल के एक सैन्य केंद्र के निकट धमाका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11083-बैतुल_मुक़द्दस_में_इस्राईल_के_एक_सैन्य_केंद्र_के_निकट_धमाका
अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी शासन के एक सैन्य केंद्र के निकट बम धमाका हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०१६ १५:१४ Asia/Kolkata
  • बैतुल मुक़द्दस में इस्राईल के एक सैन्य केंद्र के निकट धमाका

अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी शासन के एक सैन्य केंद्र के निकट बम धमाका हुआ है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की रात अतिग्रहित बैतुल मुक़द्दस के उत्तर में स्थित हज़मा के क्षेत्र में इस्राईल के एक सैन्य केंद्र के पास सड़क के किनारे लगाया गया बम उस समय फट गया जब एक गश्ती गाड़ी उसके पास से गुज़री। इस विस्फोट में एक ज़ायोनी सैनिक के घायल होने की सूचना है।

इस्राईल के संचार माध्यमों ने भी रिपोर्ट दी है कि दो अन्य बम, घटना स्थल के निकट से बरामद किए गए हैं। अतिग्रहित फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन हमले होते रहते हैं जिसे ज़ायोनी आतंकित रहते हैं। (HN)