इराक़ में आतंकी हमलों का क्रम जारी, 85 हताहत
इराक़ की राजधानी बग़दाद के उत्तरी क्षेत्र में कार बम के एक धमाके में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं।
बुधवार की शाम बग़दाद के उत्तर में स्थित शिया बहुल इलाक़े काज़ेमैन में कार बम के एक धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इसी तरह पश्चिमी बग़दाद में हुए एक धमाके में चार व्यक्ति हताहत और 20 अन्य घायल हो गए।
इससे पहले बुधवार की सुबह उत्तरी बग़दाद के शिया बहुल इलाक़े सद्र सिटी में भी कार बम के एक धमाके में 65 लोगों की मौत हो गई थी और 70 अन्य घायल हो गए थे। मारे जाने वालों में बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है। आतंकी गुट दाइश ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी ली है। इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में सेना और स्वयं सेवी बल से मिल रही निरंतर पराजय से बौखलाए हुए आतंकी नागरिक क्षेत्रों विशेष कर राजधानी बग़दाद में आम नागरिकों को अपने हमलों का निशाना बना रहे हैं। (HN)