ज़ायोनी सैनिकों ने आज सुबह तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया
ज़ायोनी सैनिकों ने आज सुबह जेनीन शरणार्थी शिविर पर हमला करके तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।
"अरब 48" साइट के अनुसार जायोनी सैनिकों ने आज सुबह जेनीन शरणार्थी शिविर पर दसियों सैन्य वाहनों और दूसरे जंगी सैन्य संसाधनों के साथ चढ़ाई की।
साथ ही इस्राईली स्नाइपर भी फिलिस्तीनियों के मकानों की छतों पर मौजूद थे। जायोनी सैनिकों ने फिलिस्तीनियों के मकानों का परिवेष्टन किया और लोगों से कहा कि वे अपने घरों से बाहर निकल जायें।
जो समाचार प्रकाशित हुए हैं उसके अनुसार जायोनी सैनिकों के हमलों में कम से कम 7 फिलिस्तीनी घायल भी हुए हैं।
इस दौरान जायोनी सैनिकों की फिलिस्तीन के प्रतिरोधक बलों और लोगों से झड़पें हुईं और अतिग्रहणकारी सैनिकों ने जेनीन के सरकारी अस्पताल के निकट आंसू गैस के गोले फायर किये जिसकी वजह से घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनकी सहायता के लिए किये जाने वाले दूसरे कार्यों में विघ्न उत्पन्न हुआ।
अतिग्रहणकारी सैनिकों की ओर से ये हमले ऐसी स्थिति में किये जा रहे हैं जब तेलअवीव के अधिकारियों ने एलान किया था कि रमज़ान का पवित्र महीना आने पर वे फिलिस्तीनियों को सुविधायें प्रदान करेंगे। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!