रमज़ान शुरु होते ही फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले हुए तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i111274-रमज़ान_शुरु_होते_ही_फ़िलिस्तीनियों_पर_इस्राईल_के_हमले_हुए_तेज़
इस्राईल ने पवित्र रमज़ान के आरंभ से ही बैतुल मुक़द्दस में बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०५, २०२२ १३:३९ Asia/Kolkata
  • रमज़ान शुरु होते ही फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले हुए तेज़

इस्राईल ने पवित्र रमज़ान के आरंभ से ही बैतुल मुक़द्दस में बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर दिया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बैतुल मुक़द्दस में तनाव बढ़ने के बाद स्थिति और भी ख़राब हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि कल रात बाबुल अमूद में इस्राईली सैनिको ने फ़िलिस्तीनियों पर रबड़ की गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए।

इसी प्रकार रविवार को भी इस्राईली सैनिकों ने बाबुल अमूद और मस्जिदुल अक़सा के प्रांगड़ में रोज़ेदार फ़िलिस्तीनियों पर हमला किया और फ़िलिस्तीनियों के धार्मिक कार्यक्रमों ख़राब करने का प्रयास किया जिसकी वजह से फ़िलिस्तीनियों और इस्राईलियों में भिड़ंत हो गयी।

इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में 19 फ़िलिस्तीनी रोज़ेदार घायल हो गये जबकि 10 फ़िलिस्तीनियों को इस्राईली सैनिक बंधक बना ले गये। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए