एक सऊदी आत्मघाती ने 64 इराक़ियों को मारा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11143-एक_सऊदी_आत्मघाती_ने_64_इराक़ियों_को_मारा
बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र में बुधवार को हुआ आत्मघाती धमाका एक सऊदी आतंकी ने किया जिसमें 64 हताहत और 82 घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१६ १२:२८ Asia/Kolkata
  • एक सऊदी आत्मघाती ने 64 इराक़ियों को मारा

बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र में बुधवार को हुआ आत्मघाती धमाका एक सऊदी आतंकी ने किया जिसमें 64 हताहत और 82 घायल हुए।

अलआलम टीवी चैनल के अनुसार पूर्वी बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र के एक बाज़ार में कार बम के आत्माघाती धमाके में मरने वालों में अधिकतर बेगुनाह बच्चे और औरतें थीं। आतंकवादी गुट दाइश ने इस हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए अपनी एक वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि अबु सुलैमान अंसारी नामक उसके सदस्य ने सद्र सिटी में लोगों के बीच कार से पहुंच कर ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया। दाइश के बयान में आया है कि उसके एक और सदस्य ने अद्ल मोहल्ले में स्वयंसेवी बल की ओर से स्थापित चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमला किया।

इससे पहले इराक़ी मीडिया ने बताया था कि सद्र सिटी पर आतंकी हमला करने वाला आत्मघाती सऊदी अरब का नागरिक था। इस बीच इराक़ी पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि पश्चिमी बग़दाद के काज़ेमैन और जामेआ इलाक़ों में कार बम के दो धमाके हुए जिनमें कम से कम 22 लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हुए। दाइश ने एक बयान में इन आतंकी हमलों की ज़िम्मेदारी ली है। दाइश ने अपने बयान में कहा है कि अनस अंसारी और अबू अब्दुल मलिक अंसारी नामक उसके सदस्यों ने उत्तरी और पश्चिमी बग़दाद में लोगों के बीच पहुंच कर बड़ी संख्या में उन्हें क़त्ल किया। इन दो आतंकियों में से एक ने काज़ेमैन क्षेत्र पहुंच कर कमर में लगायी बेल्ट धमाके से उड़ा दी। (MAQ/N)