इस्राईल के ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़, सैनिकों पर भड़क उठे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i111430-इस्राईल_के_ज्वाइंट_चीफ़_आफ़_स्टाफ़_सैनिकों_पर_भड़क_उठे
इस्राईल की हिंसा और उसके आतंकवाद के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादतप्रेमी कार्यवाही से ज़ायोनी सेना के ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़, तेल अवीव की सड़कों पर रास्ता चलने से भी डर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०९, २०२२ १३:२५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़, सैनिकों पर भड़क उठे

इस्राईल की हिंसा और उसके आतंकवाद के विरुद्ध फ़िलिस्तीनी युवाओं की शहादतप्रेमी कार्यवाही से ज़ायोनी सेना के ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़, तेल अवीव की सड़कों पर रास्ता चलने से भी डर रहे हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आइयो कोख़ावी ने इस्राईली सुरक्षा बलों की असफ"ता को स्वीकार करते हुए कहा कि इस्राईल के सुरक्षाकर्मियों को जो हालात पर नियंत्रण पाने में नाकाम रहे हैं, पराजय का सामना करना पड़ और कार्यवाही करने वाला बड़ी आसानी से घटना स्थल से फ़रार होने में सफल रहा।

उन्होंने अवैध अधिकृत इलाक़ों की वर्तमान स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि कालोनियों के निवासियों की सुरक्षा ख़तरे में पड़ गयी है और यह स्थिति लंबी अवधि तक बनी रहेगी।

इस्राईल के ज्वाइंट चीफ़ आफ़ स्टाफ़ ने कहा कि पहले तो हम बस में सवार होने से डरते थे, लेकिन अब सड़कों पर चलने से डर लगता है क्यऔंकि इस बात की संभावना है कि कार्यवाही करने वाले हमें हमारे घर के दरवाज़े के सामने न मार डालें।

ज्ञात रहे कि गुरुवार की रात तेल अवीव की डिज़न्कोफ़ सड़क पर स्थित एक नाइट क्लब पर फ़िलिस्तीनी नौजवान की शहादत प्रेमी कार्यवाही में कम से कम 3 इस्राईली मारे गये और 10 से अधिक घायली हुए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए