अल अक़सा ब्रिगेड का बयान, इस्राईल का जवाब दिया जाएगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i111742-अल_अक़सा_ब्रिगेड_का_बयान_इस्राईल_का_जवाब_दिया_जाएगा
फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आंदोलन की सैन्य शाखा अलअक़सा ब्रिगेड ने अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनियों के हमलों का जवाब देने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०२२ ११:४२ Asia/Kolkata
  • अल अक़सा ब्रिगेड का बयान, इस्राईल का जवाब दिया जाएगा

फ़िलिस्तीन के फ़त्ह आंदोलन की सैन्य शाखा अलअक़सा ब्रिगेड ने अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर ज़ायोनियों के हमलों का जवाब देने पर बल दिया है।

अलअक़सा ब्रिगेड ने कहा है कि ज़ायोनियों के हमलों का जवाब देंगे। अलअक़सा ब्रिगेड, बैतुल मुक़द्दस और वेस्ट बैंक के विभिन्न क्षेत्रों पर इस्राईलियों के बढ़ते हमलों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के हालात का मुक़ाबला करने की तैयारी के लिए सैन्य अभ्यास कर रही है।

अलअक़सा ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू मुहम्मद ने कहा कि ग़ज़्ज़ा में अल अक़सा ब्रिगेड के सैन्य अभ्यास से फ़िलिस्तीनी जनता और प्रतिरोधकर्ता गुटों के बीच एकता और एकजुटता होगी और अल अक़सा ब्रिगेड, अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक में ज़ायोनियों के अपराधों का जवाब देगी।

गत शुक्रवार को इस्राईली सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा पर बड़े पैमाने पर हमला किया जिसमें कम से कम 220 लोग घायल हो गए जबकि 400 फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इस समय फ़िलिस्तीन में हालात बहुत ख़राब हैं।

जुमे की नमाज़ के बाद हज़ारों की संख्या में फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन किए और फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता गुटों से मस्जिदुल अक़सा पर इस्राईली पुलिस के हमलों का जवाब देने की अपील की। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए