इराकः रूमादी के निकट ट्रक बम धमाका 17 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i11200-इराकः_रूमादी_के_निकट_ट्रक_बम_धमाका_17_हताहत
इराक के रूमादी नगर के निकट एक ट्रक बम धमाके में 17 इराकी सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १२, २०१६ २१:५५ Asia/Kolkata
  • हालिया दिनों में इराक में कई बड़े हमले हुए हैं।
    हालिया दिनों में इराक में कई बड़े हमले हुए हैं।

इराक के रूमादी नगर के निकट एक ट्रक बम धमाके में 17 इराकी सैनिक मारे गये।

इराक़ के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि गुरुवार को किये गये इस हमले में उन इराकी सैनिकों को निशाना बनाया गया था जिन्होंने कुछ दिनों पहले ही रुमादी नगर को दाइश के आतंकवादियों से आज़ाद कराया था।

दाइश के आतंकवादियों ने इसी प्रकार बगदाद के निकट अबूगरेब क्षेत्र में दो बम धमाके करके दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी ।

यह हमले एेसी हालत में हुए हैं कि जब बुधवार को बगदाद के एक बाज़ार और चेकपोस्ट पर आतंकवादियों के हमलों में कम से कम 80 लोग मारे जा चुके हैं किंतु दो महीने पहले रुमादी के आज़ाद होने के बाद इस क्षेत्र में यह पहला बड़ा हमला था।

रूमादी में इसी प्रकार आतंकवादियों ने एक सैन्य टुकड़ी को घेर लिया है, एक पुल पर क़ब्ज़ा कर लिया है और रूमादी व सरसार नामक क्षेत्रों के मध्य सड़क पर भी क़ब्ज़ा करके राहत कार्य को रोक दिया है। (Q.A.)